पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री को दी गयी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री स्व नरेंद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौर के नेतृत्व में उन्हे श्रंद्धाजली दे कर याद किया गया.

झाझा. नवयुवक संघ कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बिहार के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री स्व नरेंद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौर के नेतृत्व में उन्हे श्रंद्धाजली दे कर याद किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत नेता के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नवयुवक संघ के संयोजक श्री राठौर ने कहा कि दिवंगत नेता नरेंद्र बाबू बिहार के कद्दावर नेताओं में से एक जाने जाते थे. मौके पर कृष्णा साह, छोटू बरनवाल, बासुकी शर्मा, मुरारी रावत, राजू यादव, सुनील ठाकुर, सुनील मोदी, कैसव पांडेय, विक्की यादव, संजय कुमार, चंद्रदेव बरनवाल, पंकज कुमार, मुरारी रावत, इश्तियाक अहमद, अमित कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >