आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

गिद्धौर के महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में तीन दिवसीय पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को सीडीपीओ बिंदु कुमारी की देखरेख में विधिवत सम्पन्न हुई.

गिद्धौर. गिद्धौर के महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में तीन दिवसीय पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को सीडीपीओ बिंदु कुमारी की देखरेख में विधिवत सम्पन्न हुई. कार्यशाला में गिद्धौर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषक क्षेत्र के केंद्र पर लाभान्वित होने वाले बच्चों के लिए पोषण और शिक्षा के महत्व के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य आगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण और शिक्षा को बढ़ावा देना है. प्रशिक्षक आगनबाड़ी पर्यवेक्षिका सोनी रेखा, प्रीति कुमारी ने बच्चों में सकारात्मक बदलाव लाने की चर्चा की गयी. इस प्रशिक्षण कार्यशाला में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका प्रीति कुमारी, सोनी रेखा एवं प्रखंड समन्वयक चुनचुन यादव द्वारा बतौर प्रशिक्षक सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया है. इस मौके पर नीलम झा, गीता देवी, रेणु देवी, सोनी कुमारी, डोली देवी, आशा देवी, संजिता सिंह, दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका कार्यक्रम में मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >