बालू लदे ट्रैक्टर जब्त

पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. खनन विभाग ने वाहन के चालक व मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

झाझा. पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. खनन विभाग ने वाहन के चालक व मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. खान निरीक्षक एस कुमार ने बताया कि भीठरा मार्ग पर एक बालू लदे ट्रैक्टर को देखने के बाद छापेमारी दल के सदस्यों द्वारा चालक को रोकक��� चालान देखने के लिए रोका. परंतु चालक वाहन लेकर भागने लगा और रास्ता में चालान का पर्चा फेंककर वाहन छोड़कर फरार हो गया. जिसके बाद चालान की जांच की गई तो चालान के आधार पर एक बार बालू का उठाव कर लिया था और दूसरी बार अवैध तरीके से बालू का उठाव किया था. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि वाहन व मालिक पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >