तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित धनामा गांव के समीप शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गयी.

रफ्तार का कहर. जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित धनामा गांव के समीप सड़क हादसा जमुई. जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित धनामा गांव के समीप शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. मृतक चालक की पहचान लखीसराय जिले के शिवसोना निवासी 30 वर्षीय दिनेश मंडल के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि मृतक दिनेश मंडल शनिवार को ट्रैक्टर लेकर जमुई की ओर आ रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दिनेश मंडल को घायलावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि दिनेश मंडल अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. वे ट्रैक्टर चलाकर ही पत्नी, दो बेटियों और एक नाबालिग बेटे का भरण-पोषण करते थे. दिनेश मंडल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतक के बड़े भाई राजाराम मंडल ने जिला प्रशासन से परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >