ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

बटिया थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ डैम के समीप गुरुवार को एक बाइक की टक्कर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

सोनो. बटिया थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ डैम के समीप गुरुवार को एक बाइक की टक्कर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. सूचना मिलते ही बटिया थाना से एसआई रामप्रकाश राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला. मृतक की पहचान बेलंबा पंचायत के भेलवा गांव निवासी बीरबल बास्के के रूप में हुआ. घटना के संदर्भ में बताया गया कि बीरबल अपने बाइक को चलाते हुए डैम की ओर जा रहा था जबकि ट्रैक्टर पैरा मटिहाना की ओर से आ रहा था. डैम के समीप चौराहा पर दोनों वाहन में आमने सामने टक्कर हो गयी, इससे बीरबल बाइक सहित नीचे गड्ढे में जा गिरा इसी बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर भी पलटकर उसी गड्ढे में जा गिरा. वाहन के नीचे दबने से बीरबल की वहीं मौत हो गई. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई जिनके सहयोग से शव को निकाला जा सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >