Jamui News : रग्बी प्रतियोगिता में टीआर नारायणन हेरिटेज स्कूल की टीम रही विजेता

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

जमुई.

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर श्रीकृष्ण सिंह और स्टेडियम में शुक्रवार को रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19 के बालक एवं बालिका वर्ग के बीच रग्बी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस दौरान अंडर 14 बालिका वर्ग में टीआर नारायणन हेरिटेज स्कूल की टीम विजेता रही, तो मणिद्वीप अकादमी की टीम उपविजेता रही. अंडर 17 बालिका वर्ग में उमवि नरियाना की टीम विजेता, जबकि मणिद्वीप अकादमी की टीम उपविजेता रही. अंडर-19 बालिका वर्ग में मणिद्वीप अकादमी की टीम विजेता जबकि टी आर नारायणन की टीम उपविजेता रही. बालक अंडर 14 वर्ग में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमुई की टीम विजेता जबकि मणि द्वीप अकादमी की टीम उपविजेता रही. अंडर 17 बालक वर्ग में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमुई की टीम विजेता जबकि टीआर नारायणन की टीम उपविजेता रही. अंडर-19 बालक वर्ग में प्लस टू एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय आस्था झाझा की टीम विजेता जबकि प्लस टू धनराज सिंह उच्च विद्यालय की टीम उपविजेता रही. निर्णायक के रूप में खेल पदाधिकारी शिवपूजन शर्मा, अनुज कुमार, रोहित सिंह अनुराग सिंह, अनिल कुमार सिन्हा, मृत्युंजय कुमार, दिनेश प्रसाद ने अपना सराहनीय योगदान दिया. खेल पदाधिकारी शिवपूजन शर्मा ने बताया कि बीते 4 सितंबर को खेले जाने वाले खोखो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था. अब इन खेलों का आयोजन मंगलवार सात सितंबर को किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >