करेंट लगने से तीन वर्षीय मासूम की मौत

मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में करंट लगने से एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गयी.

बरहट. मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में करंट लगने से एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गयी. मृतक का पहचान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरसंडा गांव निवासी पिंटू यादव का पुत्र 3 वर्षीय अभिमन्यु कुमार के रूप में हुआ है. अभिमन्यु अपने नाना नरेश यादव के घर में रहकर पढ़ाई लिखाई करता था. जानकारी के अनुसार अभिमन्यु की मां स्नान करने के लिए चापाकल पर चली गई थी. इसी दौरान अभिमन्यु घूमते-घूमते घर में लगा स्टैंड फैन के पास चला गया. स्टैंड फैन का पिछला हिस्सा खुला हुआ था. जिसे अभिमन्यु ने पकड़ लिया और करंट की चपेट में आ गया. उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब घर पहुंचे तब उन्होंने देखा कि अभिमन्यु जमीन पर गिरा हुआ है. इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा अभिमन्यु की मां को दी गयी. उसे प्राथमिक उपचार के लिए जमुई सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांचोंपरांत मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >