सड़क हादसे में टोटो चालक समेत तीन घायल

बालू लदे ट्रैक्टर की ठोकर से हुई दुर्घटना

सिकंदरा. नगर क्षेत्र के शेखपुरा रोड स्थित प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार को बालू लदे ट्रैक्टर ने एक टोटो में जोरदार ठोकर मार दी. इस हादसे में टोटो पर सवार एक महिला और एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं टोटो चालक भी घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक पिरहिंडा गांव से सवारी लेकर एक टोटो चालक सिकंदरा की ओर आ रहा था. इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के पास से गुजर रहे बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टोटो में साइड से ठोकर मार दिया. इसके बाद भागने के क्रम में कुछ दूरी पर सड़क किनारे बालू अनलोड कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. घटना में पिरहिंडा निवासी दीपाली देवी पति गेनहारी सिंह व दोस्तनी निवासी लखिया कुमारी पिता ब्रह्मदेव मांझी गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहीं टोटो चालक राजू कुमार को भी हल्की चोट आयी है. टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >