प्रखंड में पिछले 18 घंटे से बिजली नहीं, लोग परेशान

प्रखंड में पिछले 18 घंटे से बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

चकाई. प्रखंड में पिछले 18 घंटे से बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताते चलें कि बीते रविवार रात्रि तेज हवा चलने के बाद बिजली कट गई जो अभी तक बाधित हैं. विद्युत नहीं रहने से इस भीषण गर्मी में लोगों को रात काटना भी मुश्किल हो रहा है. लोगों ने बताया कि इतने घंटे तक बिजली नहीं रहने के कारण मोबाइल, बैटरी, कम्प्यूटर सहित बिजली चलित अन्य उपकरण भी ठप पड़ गये हैं. लोगों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था का आलम है कि जरा-सा फाल्ट होने के बाद भी घंटो विद्युत बाधित हो जाता है. लोगों ने विद्युत व्यवस्था में सुधार करवाने की मांग किया. इस बाबत पूछे जाने पर विभाग के कनीय अभियंता कृष्णनंदन ने बताया कि बीते रविवार देर रात सोनो बाजार के बाद किसी वाहन के द्वारा बिजली पोल क्षतिग्रस्त कर दिये जाने के कारण बिजली बाधित हो गया है. क्षतिग्रस्त पोल को दुरूस्त करने का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही बिजली बहाल कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >