पत्नी के अवैध संबंध से दुखी युवक ने खाया जहर, मौत

खैरा थाना क्षेत्र के कागेश्वर पंचायत अंतर्गत अमेठियाटांड़ गांव में सोमवार को एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली.

खैरा. खैरा थाना क्षेत्र के कागेश्वर पंचायत अंतर्गत अमेठियाटांड़ गांव में सोमवार को एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान गांव निवासी अरुण मंडल के 45 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार राकेश अपनी पत्नी के अवैध संबंध से काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था. उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई असर नहीं हुआ. बताया जाता है कि सोमवार को राकेश ने घर आकर चुपचाप जहरीला पदार्थ खा लिया और सो गया. देर शाम तक जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. राकेश की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है क्योंकि वह एक शांत और सज्जन व्यक्ति माना जाता था. घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >