बरहट. मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग स्थित खादीग्राम चौक पर सोमवार दोपहर एक युवती सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया. घायल युवती खादीग्राम चौक निवासी सुरती कुमारी उम्र 14 वर्ष पिता लक्ष्मी यादव है. जानकारी के अनुसार युवती सड़क पार कर रही थी तभी मलयपुर की ओर से तेज गति में आ रही वाहन के चपेट में आ गई. घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष कुमार संजीव दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना ले गये. थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि पुलिस वाहन जब्त कर छानबीन कर रही है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
