केदारना��� की पैदल यात्रा कर 80 दिन बाद घर लौटा युवक, ग्रामीणों ने किया स्वागत

प्रखंड अंतर्गत खिलार गांव निवासी रमेश साह के पुत्र राहुल कुमार गुप्ता के द्वारा केदारनाथ की पैदल यात्रा पूरी कर वापस गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जमकर स्वागत किया.

लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत खिलार गांव निवासी रमेश साह के पुत्र राहुल कुमार गुप्ता के द्वारा केदारनाथ की पैदल यात्रा पूरी कर वापस गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जमकर स्वागत किया. गांव पहुंचते ही लोगों ने उन्हें ढोल-बाजे के साथ स्वागत किया. स्वागत समारोह खिलार गांव से पहले सोनदीपी मोड़ पर ही किया गया था. इस दौरान जगह-जगह पर लोगों ने राहुल गुप्ता का फूल माला के साथ स्वागत किया. राहुल गुप्ता ने कहा कि पैदल यात्रा काफी कष्टप्रद रहा, यात्रा के दौरान कई बार भूखे पेट भी रहना पड़ा. लेकिन मंजिल पाकर ही दम लिया. उन्होंने बताया कि सनातन धर्म के प्रति लोगों का विश्वास जगाने के लिए हमने पैदल केदारनाथ की यात्रा करने का संकल्प लिया था. अपनी यात्रा बीते 14 अप्रैल को शुरु की गई थी और उज्जैन महाकालेश्वर का दर्शन करते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा पूरा कर 80 दिन के वापस लौटे हैं. इस दौरान बीरेंद्र साव, बैजनाथ साव, रमेश साह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >