पीएम आवास के नाम पर अवैध वसूली देने से मना किया, तो वार्ड सदस्य ने भाला से किया हमला

जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत जोगा झिंगोई गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवैध राशि नहीं देने पर एक वृद्ध पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है.

जमुई . जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत जोगा झिंगोई गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवैध राशि नहीं देने पर एक वृद्ध पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि वार्ड सदस्य प्रमोद रावत ने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ मिलकर भाला से हमला कर चंद्रदेव यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है. इसके बाद मंगलवार की शाम करीब चार बजे घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल चंद्रदेव यादव ने बताया कि मेरे पुत्र से वार्ड सदस्य प्रमोद रावत पहले पीएम आवास दिलाने के नाम पर एक हजार रुपये लिया था. इसके बाद दोबारा पांच हजार रुपये की मांग करने लगे. जब पुत्र ने अतिरिक्त राशि देने से इनकार किया, तो वार्ड सदस्य प्रमोद रावत अपने कई सहयोगियों के साथ घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान भाला से मुझपर हमला कर दिया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिवार ने वार्ड सदस्य पर पीएम आवास योजना में अवैध वसूली और हिंसा का गंभीर आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और आरोपितों की पहचान व कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >