JAMUI मशीन की चपेट में आने से टाइल्स मिस्त्री हुआ घायल
थाना क्षेत्र के पिपराडीह मोहल्ला में टाइल्स का काम कर रहे एक मिस्त्री के मशीन की चपेट में आ जाने से बुरी तरह से घायल हो गया.
झाझा (जमुई)से ऋतांभर की रिपोर्ट JAMUI NEWS :
थाना क्षेत्र के पिपराडीह मोहल्ला में टाइल्स का काम कर रहे एक मिस्त्री के मशीन की चपेट में आ जाने से बुरी तरह से घायल हो गया.स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया.घायल की पहचान थाना क्षेत्र के चरघरा मोहल्ला निवासी रविकांत यादव के रूप में हुई है. उपस्थित चिकित्सक ने घायल मिस्त्री का बेहतर उपचार किया. लेकिन उन्हें सर एवं कई जगहों पर गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. चिकित्सक ने बताया कि मिस्त्री को सर एवं हाथ में बुरी तरह से चोट लगी है. हाथ लगभग कट गया है.इस कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. फिलहाल मिस्त्री खतरे से बाहर है.