दो अलग-अलग जगहों से दो बाइकों की चोरी

दो अलग-अलग जगहों से दो लोगों की बाइकों की चोरी हो गयी. दोनों लोगों ने बाइक चोरी को लेकर थाना में आवेदन दिया है.

झाझा . दो अलग-अलग जगहों से दो लोगों की बाइकों की चोरी हो गयी. दोनों लोगों ने बाइक चोरी को लेकर थाना में आवेदन दिया है. नरगंजो गांव निवासी पंचू पंडित ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि बहियार में बाइक बीआर 46 डी 9546 को खड़ी कर खेत में काम कर रहा था. काम के बाद देखा कि बाइक गायब है. वहीं चोरी कानन गांव निवासी आनंदी यादव ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि छह अगस्त शाम को वह लोहजरा गांव में एक घर गया था. खाना खाकर गाड़ी में लॉक लगाकर सोया. सुबह जगा तो बाइक संख्या बीआर 46 एम 2383 गायब थी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >