झाझा. प्रखंड क्षेत्र के घोरिकवा गांव निवासी युवती गाजमा खातून ने मारपीट करने व छिनतई को लेकर थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को घर के लोग नमाज पढ़ने मस्जिद गये थे. तभी गांव के ही साजिद, उसका पिता रहमतुल्लाह अपने अन्य लोगों के साथ जबरन मेरे घर में घुसकर मारपीट करते हुए बक्सा में रखा दस हजार रुपये लेने के साथ-साथ मेरे कान की सोना की बाली भी छीन कर फरार हो गये. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आवेदन के आधार पर छानबीन कर रही है.
मारपीट व छिनतई करने को लेकर थाने में दिया आवेदन
प्रखंड क्षेत्र के घोरिकवा गांव निवासी युवती गाजमा खातून ने मारपीट करने व छिनतई को लेकर थाने में आवेदन दिया है.
