अज्ञात वाहन की ठोकर से छात्र घायल, पटना रेफर

जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के चौडीहा गांव के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया.

जमुई. जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के चौडीहा गांव के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल छात्र को सदर अस्पताल लाया गया. चिकित्सक ने छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया. घायल छात्र गिद्धौर निवासी नंदकिशोर बसफोड़ का 22 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार है. सूचना के बाद सदर थाना की स्थिति घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >