आंधी ने किसानों को रुलाया, आम को भारी नुकसान

गुरुवार को आये तेज आंधी और बारिश ने किसानों को खूब रुलाया है. बारिश ने जहां खेत व खलिहान में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया, वहीं तेज आंधी ने पेड़ में लगी आम की फसल को नष्ट किया.

सोनो. गुरुवार को आये तेज आंधी और बारिश ने किसानों को खूब रुलाया है. बारिश ने जहां खेत व खलिहान में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया, वहीं तेज आंधी ने पेड़ में लगी आम की फसल को नष्ट किया. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. तेज आंधी व पानी ने आम के किसानों की कमर तोड़ दी है. मौसम की मार ने आम के किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया. आम के व्यापारी भारी नुकसान से बेहद चिंतित हैं. मानधाता निवासी आम व्यापारी मुन्ना राम ने बताया कि आम की फसल की अच्छी पैदावार को लेकर पांच लाख रुपये में आम का बाग लीज पर लिया था. आम की फसल पर छिड़काव उसकी देखभाल में तकरीबन पचास हजार रुपये खर्च हुए. पेड़ पर लगे मंजर और उसके बाद लगे फलों को देख उम्मीद थी कि एक लाख से अधिक का फायदा अवश्य होगा लेकिन गुरुवार को आई आंधी ने सारे अरमानों पर पानी फेर दिया. आंधी के बाद लगभग 30 क्विंटल अपरिपक्व आम बगीचे में गिर गया. अभी तो आम में गुठली भी नहीं हुई थी. लिहाजा इन गिरे आम को औने-पौने दाम में बेचना पड़ रहा है. आंधी से भारी नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >