JAMUI झाझा स्टैंड के पास स्कार्पियो ने खड़े ट्रक को मारा ठोंकर, चार घायल
शहर स्थित झाझा बस स्टैंड के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया.
जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट JAMUI NEWS :
शहर स्थित झाझा बस स्टैंड के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में स्कार्पियो पर सवार चार लोग घायल हो गये. घायलों में बिहार शरीफ निवासी रविन्द्र पासवान, दौलति देवी, नरवध पासवान, बबिता देवी शामिल हैं. बताया जाता है कि सभी लोग मुंडन संस्कार को लेकर स्कॉर्पियो पर सवार होकर बिहार सरीफ से झारखंड राज्य के देवघर जा रहे थे. इसी दौरान झाझा बस स्टैंड के समीप चालक को नींद आने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया.