JAMUI NRES अवैध रूप से बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जब्त

गिद्धौर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ स्थित महुली जीएनएम कॉलेज नदी घाट से दिनदहाड़े अवैध बालू खनन और तस्करी के मामले में गिद्धौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है.

गिद्धौर जमुई से कुमार सौरभ की रिपोर्ट :

गिद्धौर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ स्थित महुली जीएनएम कॉलेज नदी घाट से दिनदहाड़े अवैध बालू खनन और तस्करी के मामले में गिद्धौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने एक ट्रैक्टर वाहन (नंबर बीआर 46 जी 5190) को जब्त किया है. थानाध्यक्ष राशि मालिक ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त वाहन कोल्हुआ के महुली जीएनएम कॉलेज नदी घाट से दिन के उजाले में बालू उठाकर तस्करी के लिए परिवहन कर ले जा रहा था. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जीएनएम कॉलेज नदी घाट पहुंचकर कार्रवाई की और अवैध तस्करी के लिए बालू लादकर जा रहे ट्रैक्टर वाहन को पकड़ लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू खनन गैर कानूनी है और प्रशासन ऐसे मामलों पर गंभीर है. पकड़े गए ट्रैक्टर वाहन पर खनन विभाग के सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >