कोढ़ा गिरोह से जुड़े गोपालपुर झपटमारी के तार, पुलिस ने कटिहार से बरामद किये रुपये

थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार से बीते 30 जून को झपटमारी मामले के तार कटिहार के कोढ़ा गिरोह से जुड़ने का मामला सामाने आया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लूट के 49 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं.

खैरा. थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार से बीते 30 जून को झपटमारी मामले के तार कटिहार के कोढ़ा गिरोह से जुड़ने का मामला सामाने आया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लूट के 49 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं. हालांकि अपराधी राजकुमार यादव पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार में 30 जून को दोपहर 2:00 बजे के करीब थाना क्षेत्र के घनबेरिया निवासी युवक धर्मेंद्र कुमार गोपालपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा से पैसे की निकासी कर पैदल ही अपने घर लौट रहा था. इस दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने झपटा मारकर उसके हाथ से रुपये से भरा थैला छीन लिया था. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी खैरा की तरफ भाग निकले थे. मामले की सूचना धर्मेंद्र कुमार ने खैरा पुलिस को दी थी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी थी. इस दौरान तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी के आधार पर अपराधी की पहचान की गयी. थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि मामले में खैरा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. जिस टीम ने कटिहार जिले के कोढ़ा जुरावगंज गांव में जाकर छापेमारी की तथा झपटमारी का 49 हजार रुपए बरामद कर लिये. हालांकि आरोपित राजकुमार यादव को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >