पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, वसूला 13 हजार जुर्माना

गिद्धौर पुलिस ने थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में यातायात नियमों की अनदेखी को लेकर अवर निरीक्षक आयुषी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया.

गिद्धौर. गिद्धौर पुलिस ने थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में यातायात नियमों की अनदेखी को लेकर अवर निरीक्षक आयुषी ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दोपहिया, चार पहिया वाहनों को आते जाते रोककर उनके डिक्की, टूल बॉक्स एवं वाहन से जुड़े कागजातों आदि की सघनता से जांच की गयी. जांच के क्रम में कई दो पहिया एवं चार पहिये वाहन चालकों को रोक कर यातायात नियमों की अनदेखी पर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया. मौके पर 13 हजार रुपये बतौर जुर्माना वाहन चालकों से वसूला गया. साथ ही साथ सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहन चलाते समय यातायात के नियमों के पालन का भी निर्देश पुलिस पदाधिकारी आयुषी ने दिया. वाहन जांच के दौरान दोपहिया, चार पहिया वाहन जांच के के दौरान कई दोपहिया वाहन रास्ता बदलकर अपने गंतव्य स्थान को चालान के भय से जाते देखे गये. इस वाहन जांच अभियान में अवर निरीक्षक आयुषी के साथ कई पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >