करेंट लगने से व्यक्ति घायल

नगर परिषद क्षेत्र के महाराजगंज मोहल्ला में मंगलवार को करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के महाराजगंज मोहल्ला में मंगलवार को करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल महाराजगंज मोहल्ला निवासी राजकुमार केसरी के परिजन ने बताया मंगलवार को राजकुमार केसरी घर में कुछ कार्य कर रहा था. इसी दौरान बिजली के कटे तार के संपर्क में वह आ गया. काफी देर तक बिजली के तार के संपर्क में रहने के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गयी. फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने राजकुमार केसरी की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >