नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बरहट थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

जमुई . बरहट थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सतीश सुमन, थानाध्यक्ष कुमार संजीव व एसआइ उर्मिला कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम भी बुलायी गयी. एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल की गहन जांच की और साक्ष्य एकत्र किये. जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सूत्रों के मुताबिक, मृतक लड़की का अपने परिजनों से घरेलू विवाद हुआ था. कहा जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि लड़की की आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >