पौधरोपन कर हरियाली का दिया गया संदेश

भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान जमुई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को पौधरोपण किया.

गिद्धौर. भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान जमुई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को पौधरोपण किया. इस दौरान जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षु छात्राओं ने दर्जनों पौधै लगाकर इसे संरक्षित रखने का संकल्प लिया. जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अंशुमान एवं कोर्डिनेटर अभिषेक झा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. प्रोग्राम असिस्टेंट विकास रंजन एवं ट्रेनर अभिषेक ने बताया कि सजग रहकर पर्यावरण को बचाने का प्रयास करते हुए पर्यावरण को संरक्षित रखने की दिशा में युवा पीढ़ी को पहल करने की जरूरत है. पर्यावरण दिवस पर जन शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय और गिद्धौर सेंट्रल स्कूल प्रबंधन की भी भागीदारी रही मौके पर दर्जनों प्रशिक्षु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >