तकनीकी खराबी के कारण 45 मिनट रही खड़ी मेमू ट्रेन

झाझा से पटना जाने वाली मेमू ट्रेन संख्या 63207 में गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी आ जाने के कारण दादपुर- संसारपुर के पास लगभग 45 मिनट तक खड़ी रही.

झाझा. झाझा से पटना जाने वाली मेमू ट्रेन संख्या 63207 में गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी आ जाने के कारण दादपुर- संसारपुर के पास लगभग 45 मिनट तक खड़ी रही. ट्रेन के गार्ड एवं चालक ने ट्रेन को ठीक करने का भरपूर प्रयास किया. सूचना के आलोक में मेमुकारशेड से टेक्नीशियन का एक दल उक्त स्थल पर जाकर ट्रेन में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया और लगभग 45 मिनट के बाद आगे के लिए प्रस्थान कराया. उसके बाद पुनः परिचालन सामान्य हो पाई.एसएम श्री माथुरी ने बताया कि झाझा से पटना जाने वाली ईएमयू ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के संसारपुर के पास करीबन 45 मिनट तक खड़ी रही. यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता ने बताया कि तकनीकी समस्या को ठीक करने के बाद ईएमयू ट्रेन का परिचालन करवाया गया. ईएमयू ट्रेन में तकनीकी समस्या से अप लाइन पर 45 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही .लेकिन उस समय कोई ट्रेन नही परिचालन होने के कारण किसी भी ट्रेन पर कोई गहरा असर नहीं पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >