मृतक अतुल के परिजनों से मिले विधायक, बंधाया ढ़ाढस

सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने मंगलवार की दोपहर केतारीबांक गांव पहुंचकर मृत इंजीनियर अतुल सौरभ के परिजनों को ढ़ाढस बढ़ाया.

खैरा. सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने मंगलवार की दोपहर केतारीबांक गांव पहुंचकर मृत इंजीनियर अतुल सौरभ के परिजनों को ढ़ाढस बढ़ाया. विधायक ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में हम आपके साथ हैं. अतुल के अचानक चले जाने से उक्त परिवार पर मानो पहाड़ गिर पड़ा है. गौरतलब है कि केतारीबांक गांव निवासी निरंजन यादव के 28 वर्षीय पुत्र अतुल सौरभ की बीते रविवार को संदेहास्पद अवस्था में मौत हो गयी. विधायक ने कहा कि मैं आप लोगों के साथ हूं. जब कभी कोई सहयोग की आवश्यकता होगी मैं हाजिर रहूंगा. मौके पर अन्य लोग भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >