विधायक ने गोशाला का किया निरीक्षण

पूर्व मंत्री सह विधायक दामोदर रावत ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण गोशाला का निरीक्षण किया.

झाझा. पूर्व मंत्री सह विधायक दामोदर रावत ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण गोशाला का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गोशाला समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. विधायक ने मौके पर ही दो गाय दान में देने की घोषणा की और गोशाला के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. गोशाला सचिव दयाशंकर बरनवाल उर्फ सोनू बरनवाल ने बताया कि यह गोशाला स्थानीय जनता के सहयोग से चंदा इकट्ठा कर चलायी जा रही है. उन्होंने कहा कि विधायक ने भरोसा दिलाया कि 20 लाख की सरकारी राशि को निर्गत कराने तथा गोशाला के नाम पर लंबित 60 लाख की राशि लाने के लिए भी जिलाधिकारी एवं संबंधित विभाग से बातचीत की जायेगी. मौके पर सीताराम पोद्दार, रामदास बरनवाल, मनोज बांका, सूरज बरनवाल (उपाध्यक्ष), अनिल बरनवाल, प्रशांत सुल्तानियां, कृष्णा बरनवाल, अनूप केसरी, राजेंद्र राव, सुनील बरनवाल, प्रमोद बरनवाल, सुबोध केसरी, राकेश दास सहित अनेक लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >