राजपुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में प्रतिमा हुई स्थापित

प्रखंड के डुमरी राजपुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में बीते शनिवार को मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा की स्थापना और उनकी प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच की गई.

सोनो. प्रखंड के डुमरी राजपुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में बीते शनिवार को मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा की स्थापना और उनकी प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच की गई. तीन दिनों के इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के दौरान भक्ति भाव का माहौल बना रहा. इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का संचालन विद्वान पंडित संजय पांडये और अन्य ब्राह्मणों ने किया. कार्यक्रम को मुख्य रूप से राजपुर निवासी प्रभात कुमार सिंह ने संपन्न कराया. उनके द्वितीय पुत्र शशि भूषण सिंह अपनी धर्म पत्नी के साथ मुख्य यजमान की भूमिका में थे. पूरे कार्यक्रम के दौरान ढोल बाजे के साथ मंदिर परिसर जय मां विंध्यवासिनी के जयकारों से गूंजता रहा. इस दौरान गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में एकत्र हुए. सभी ने मिलकर पूजा-पाठ, भंडारा और हवन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया. तीन दिनों तक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >