नवनिर्मित शिव मंदिर में कल निकलेगी भव्य कलश यात्रा

खैरा थाना क्षेत्र के निजुआरा गांव स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में आगामी 23 अप्रैल को भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी.

जमुई. खैरा थाना क्षेत्र के निजुआरा गांव स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में आगामी 23 अप्रैल को भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी. इस दौरान सैकड़ों महिलाएं और युवतियां कलश यात्रा में भाग लेंगी. पूरे गांव में इस अवसर को लेकर उत्सवी माहौल बना हुआ है. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सेवा समिति के सदस्य सह जिला बीस सुत्री सदस्य पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को जलाभिषेक एवं शिव कथा का आयोजन होगा. 25 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा और भक्ति जागरण का आयोजन होगा. 26 अप्रैल को रामधुनी एवं 27 अप्रैल को भजन गायक विक्की छावड़ा का विशेष कार्यक्रम होगा. इस दौरान एक से बढ़कर एक कथावाचक और भक्ति जागरण के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी. कथावाचक रविशंकर मिश्रा के साथ भक्ति जागरण कलाकार दुर्गा दीवाना और अंशु प्रिया भी मंच पर उपस्थित रहेंगे. उन्होने बताया कि कार्यक्रम को सफल बानाने को लेकर निजुआरा गांव के सभी लोग लगे हुये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >