बांस के बेड़े में लगी आग, पड़ोसी पर आग लगाने का आरोप

चरकापत्थर थाना क्षेत्र के हथिया पत्थर गांव में बुधवार को बांस के बेड़े में आग लग गयी.

सोनो. चरकापत्थर थाना क्षेत्र के हथिया पत्थर गांव में बुधवार को बांस के बेड़े में आग लग गयी. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन अधिकतर बांस जल गये. अगलगी की इस घटना में हजारों रुपये के बांस जलने की बात सामने आ रही है. वहीं बांस बेड़ा के मालिक पीड़ित अरुण कुमार ने अपने पड़ोसी पर आग लगाने का आरोप लगाया है. उन्होंने पड़ोसी विनोद शर्मा की पत्नी फूलवती देवी पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए चरकापत्थर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि पहले भी उनके पड़ोसी से विवाद हुआ था, इसके चलते उन्हें संदेह है कि इसी रंजिश में यह आगजनी की गयी. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. तेज लपटों के कारण अधिकांश बांस जलकर राख हो गया. चरकापत्थर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >