विज्ञान ड्रामा व विज्ञान संगोष्ठी में झाझा के बच्चों ने लहराया परचम

जिलास्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान ड्रामा व विज्ञान संगोष्ठी कार्यक्रम में महात्मा गांधी प्लस टू विद्यालय व बालिका प्लस टू विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है.

झाझा . जिलास्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान ड्रामा व विज्ञान संगोष्ठी कार्यक्रम में महात्मा गांधी प्लस टू विद्यालय व बालिका प्लस टू विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है. महात्मा गांधी विद्यालय के छात्र देव कुमार ने विज्ञान संगोष्ठी में माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जबकि इस विद्यालय के प्लस टू कक्षा के छात्रों ने विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इसके अलावा बालिका प्लस विद्यालय के छात्राओं ने विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है. जबकि बालिका प्लस विद्यालय के छात्राओं ने एनसीईआरटी नयी दिल्ली व राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के अंतर्गत संगीत शिक्षक आनंत कुमार के कुशल निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. जिसमें मोनिका कुमारी, परिणीति कुमारी, पूजा कुमारी, अंजली कुमारी एवं नेहा भारती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. विज्ञान ड्रामा में एमजीएस के छात्रों ने प्राचार्य राजाराम नागमणि के कुशल निर्देशन में व विज्ञान शिक्षिका प्रीति राम के सहयोग से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. झाझा के छात्र-छात्राओं का जिलास्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर झाझावासियों ने बधाई दिया है .एमजीएस के प्राचार्य श्री नागमणि ने बताया कि अब सफल छात्र -छात्राएं प्रमंडलीय स्तर पर अपना प्रदर्शन करेंगे. प्रमंडलीय स्तर पर चुने जाने के बाद राजस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >