बरहट. वसंत पंचमी पर बरहट प्रखंड क्षेत्र में मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुई. क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों व निजी आवासों में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. पूजा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. स्कूलों व निजी संस्थानों में छोटे-छोटे बच्चों ने विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की आराधना की. पूजा पंडालों में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई गयी. पूजा पंडालों का पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि व ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा के उपरांत पूजा समितियों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पंडालों को आकर्षक व जगमगाती लाइटों से सजाया गया था. इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा. इधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगदेवा, प्राथमिक विद्यालय केवाल, गुगुलडीह, पांडो व बरहट के छात्र-छात्राओं ने भी पूजा-पाठ कर मां सरस्वती से सफलता की कामना की. बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
