धूमधाम से मनाया गया भाकपा का शताब्दी समारोह

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय सोनखार अलीगंज प्रांगण में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया.

अलीगंज . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय सोनखार अलीगंज प्रांगण में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया. समारोह की शुरुआत झंडोत्तोलन एवं पार्टी गीत के साथ हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड युमना प्रसाद महतो ने की, जबकि भाकपा का झंडा गीत जिला सचिव जमुई कामरेड सुनील सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया. समारोह का उद्घाटन भाषण भाकपा के वरीय नेता एवं पूर्व जिला सचिव नवल किशोर सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक अधिवेशन के बाद हुई थी. उन्होंने कहा कि अपने स्थापना काल से अब तक पार्टी ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन जनता के हक और अधिकार के लिए संघर्ष कभी नहीं रुका. कामरेड नवल किशोर सिंह ने पार्टी के ऐतिहासिक संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते फासीवाद और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने की जरूरत है. उन्होंने वाम एकता को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं से जन आंदोलनों को धार देने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >