चौहानडीह में हुई माता सती की वार्षिक पूजा

प्रखंड क्षेत्र के चौहानडीह गांव स्थित माता सती स्थान पर सोमवार को ग्रामीणों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ माता सती का वार्षिकोत्सव मनाया.

खैरा. प्रखंड क्षेत्र के चौहानडीह गांव स्थित माता सती स्थान पर सोमवार को ग्रामीणों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ माता सती का वार्षिकोत्सव मनाया. ऐसे तो इस पवित्र स्थल पर विवाह आदि शुभ अवसरों पर पूजा-पाठ होता रहता है, लेकिन पिछले तीन वर्षों से यहां विशेष रूप से माता सती की वार्षिक पूजा का आयोजन किया जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, लगभग डेढ़ सदी पूर्व इसी गांव की एक नवविवाहिता और धर्मपरायण महिला ने अपने पति की मृत्यु के बाद चिता पर बैठकर सती होने का निर्णय लिया था. मान्यता है कि जब वह चिता पर बैठीं तो वहां उपस्थित एक व्यक्ति ने कहा धूमन झोंक दो ताकि वह जल्दी जल जाये. वहीं एक अन्य ने कीर्तन-भजन का आयोजन शुरू कर दिया. जिसके बाद उन्होंने इस गांव की शाप दे दिया था. कई दशक बाद यह गांव इस शाप से मुक्त हुआ और यहां लोग हर साल माता सती की पूजा अर्चना करते हैं. सोमवार को होने वाले इस आयोजन को लेकर गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे उत्साहपूर्वक पूजा की तैयारी में कई दिनों से लगे थे. सती स्थान पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया और भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण भी हुआ. पूरे गांव में इस उत्सव को लेकर उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल बना रहा. ग्रामीणों का मानना है कि माता सती की कृपा से गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >