वाहन की ठोकर से कपड़ा व्यवसायी की मौत

नगर क्षेत्र के जमुई रोड स्थित बंधन बैंक के समीप बीते बुधवार देर शाम तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गयी.

सिकंदरा. नगर क्षेत्र के जमुई रोड स्थित बंधन बैंक के समीप बीते बुधवार देर शाम तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के भूल्लो गांव निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मी बर्णवाल शाम में दवा लेने के दवा दुकान गया था. लौटने के दौरान तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप की चपेट में आ गया. हादसे में लक्ष्मी बर्णवाल बुरी तरह से घायल हो गये. लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. बताते चलें कि लक्ष्मी बर्णवाल सिकंदरा पुरानी बाजार में कपड़ा की दुकान चलाते थे और सिकंदरा बाजार स्थित घर में ही रहते थे. उनके निधन की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया जबकि व्यवसायी वर्ग में भी शोक है. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >