होली गीत पर झूमे शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे

जिला मुख्यालय के पिक पेन प्ले स्कूल में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

जमुई. जिला मुख्यालय के पिक पेन प्ले स्कूल में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ अभिभावक और बच्चों ने जमकर होली के गीतों पर ठुमके लगाये. होली मिलन समारोह के दौरान अभिभावकों के बीच अलग-अलग कई तरह की प्रतियोगिताएं करवाई गयी. महिलाओं के बीच कुर्सी दौड़, डांस प्रतियोगिता सहित कई अलग-अलग इवेंट कराये गये. इसमें सफल अभिभावकों को पुरस्कृत भी किया गया. मौके पर लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर तथा मिठाइयां खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी. विद्यालय के निदेशक अंश आदित्य ने कहा कि होली खुशियां बांटने का पर्व है और इस दौरान हम सब एक दूसरे के साथ खुशियां बांटकर इसे मना रहे हैं. मौके पर विद्यालय के निर्देशक प्रकाश मान, शिक्षक अंजली सिंह, सुकृति आनंद, नंदनी कुमारी, रश्मि गुप्ता, पल्लवी सिंह, संजना कुमारी, रूपम कुमारी, मुस्कान कुमारी, सिंपी कुमारी, विद्यालय के कर्मचारी अजय कुमार, सुलेखा देवी, कारू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >