ई-रिक्शा की टक्कर से शिक्षक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

थाना क्षेत्र के झाझा–बोड़वा मुख्य मार्ग स्थित घुटिया गांव के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये.

झाझा. थाना क्षेत्र के झाझा–बोड़वा मुख्य मार्ग स्थित घुटिया गांव के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार अनियंत्रित ई-रिक्शा ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी, इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी. मौके पर पहुंची टीम ने घायल शिक्षक को उठाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया. घायल की पहचान झारखंड के धनबाद निवासी राजन कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैजला में कार्यरत हैं. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ विवेक कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया. सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के कारण उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही बीईओ महेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षक अस्पताल पहुंचे और घायल शिक्षक का हाल-चाल लिया. साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >