कस्तूरबा गांधी जयंती पर छात्राओं को मिली विदाई व पुस्तक किट गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय में कस्तूरबा गांधी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन बीईओ नीलेश कुमार ने फीता काटकर किया. इस दौरान वर्ग अष्टम उत्तीर्ण छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से विदाई दी गयी. वहीं वर्ग नवम की छात्राओं के बीच पाठ्य-पुस्तक किट वितरण किया गया. मौके पर छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने को लेकर प्रेरित किया गया. बीईओ नीलेश कुमार व विद्यालय प्रधान निरंजन पासवान ने कहा कि कस्तूरबा गांधी के आदर्शों व सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है. उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम व शिक्षा के महत्व पर विशेष बल दिया. कार्यक्रम को वार्डेन मनुभारी, शिक्षिका सोनी कुमारी व लेखापाल कुमारी संजना ने भी संबोधित किया. मौके पर रात्रि प्रहरी रोहित कुमार, संगीता कुमारी, उषा देवी, द्रोपदी देवी सहित विद्यालय के अन्य कर्मियों ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
धूमधाम से मनायी गयी कस्तूरबा गांधी की जयंती
प्रखंड क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय में कस्तूरबा गांधी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी.
