जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ मोड़ के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से साइकिल सवार दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान संगथू गांव निवासी 60 वर्षीय रामस्वरूप महतो और 84 वर्षीय कालेश्वर महतो के रूप में की गयी है. परिजनों के अनुसार, दोनों बुजुर्ग किसी निजी कार्य से साइकिल पर सवार होकर जमुई की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अमरथ मोड़ के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टक्कर मारते हुए फरार हो गया. दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस टीम द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने घायल कालेश्वर महतो की हालत नाजुक देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. परिजनों ने शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया है, जबकि रामस्वरूप महतो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. फिलहाल बाइक सवार का पहचान नहीं हो पाया है.
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दो बुजुर्ग घायल, चालक फरार
टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ मोड़ के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से साइकिल सवार दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये.
