झाझा. गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने विभिन्न रूटों पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. इस संबंध में आसनसोल मंडल के सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 08867 गोंदिया–रक्सौल स्पेशल 25 अप्रैल व 27 जून को सुबह 06:30 बजे गोंदिया से खुलकर अगले दिन शाम 05:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08868 रक्सौल–गोंदिया स्पेशल 26 अप्रैल व 28 जून को शाम 07:10 बजे रक्सौल से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी. इसके अलावा गाड़ी संख्या 07005 चारलापल्ली–रक्सौल जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 1 मार्च तक चलाने की घोषणा की गयी थी, अब 12 अप्रैल से 31 मई तक विस्तारित कर दी गयी है. वहीं गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल–चारलापल्ली साप्ताहिक स्पेशल का परिचालन 15 अप्रैल से 3 जून तक किया जायेगा. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल 8-8 फेरे लगाएगी. इसी क्रम में गाड़ी संख्या 08439 पुरी–पटना साप्ताहिक स्पेशल को 11 अप्रैल से 16 मई तक प्रत्येक शनिवार चलाने का निर्णय लिया गया है, जबकि गाड़ी संख्या 08440 पटना–पुरी साप्ताहिक स्पेशल 12 अप्रैल से 17 मई तक हर रविवार संचालित होगी. रेलवे के अनुसार, इन सभी ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी. ट्रेनें अपने निर्धारित ठहराव और समय के अनुसार ही संचालित होंगी.
गर्मी में यात्रियों को राहत : कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा
गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने विभिन्न रूटों पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है.
