मीटर से पूर्व बायपास कर बिजली चोरी, आठ लोगों पर प्राथमिकी

मीटर से पहले एलटी लाइन में बायपास कर बिजली की चोरी करना आठ लोगों को मंहगा पड़ गया. विभागीय कार्रवाई में सभी आठ लोगों पर जुर्माना तय करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

सोनो. मीटर से पहले एलटी लाइन में बायपास कर बिजली की चोरी करना आठ लोगों को मंहगा पड़ गया. विभागीय कार्रवाई में सभी आठ लोगों पर जुर्माना तय करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दरअसल बिजली विभाग की टीम ने बीते शुक्रवार को सोनो थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया. इसी क्रम में गठित टीम ने पेनवाजन, कुरकुट्टा, पंचपहाड़ी और भीठरा गांव में छापेमारी की. जांच में सामने आया कि कुछ लोग मीटर से पूर्व मेन लाइन से बायपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे. पेनवाजन के जोगेश्वर यादव, उमेश यादव और शेरा खातून, कुरकुट्टा के खुही यादव, पंचपहाड़ी के कैलू यादव उर्फ कैलाश यादव तथा भीठरा के भूपाली यादव, गणेश यादव और रामगोपाल रावत के घर ऐसा करते पाया गया. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सोनो के कनीय विद्युत अभियंता प्रीतम राज ने बताया कि इन सबों पर जुर्माना तय करते हुए सोनो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कार्रवाई में विद्युत अधीक्षण अभियंता (एसटीएफ) अपूर्व कुमार मिश्रा, सहायक विद्युत अभियंता विनोद कुमार नागर सहित तकनीकी कर्मियों की टीम शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >