सड़क हादसे में शिक्षक व उनके चाचा घायल, रेफर

प्लस टू विद्यालय केवाल में योगदान देकर वापस लौट रहे बुधवार को नवनियुक्त शिक्षक व उनके चाचा स्कॉर्पियो के धक्के से घायल हो गये.

चंद्रमंडीह . प्लस टू विद्यालय केवाल में योगदान देकर वापस लौट रहे बुधवार को नवनियुक्त शिक्षक व उनके चाचा स्कॉर्पियो के धक्के से घायल हो गये. घटना मानसिंहडीह जंगल के समीप गोंदलीटांड गांव की है. घायलों में देवघर जिला के देवीपुर निवासी शिक्षक मो सईद अख्तर व उनके चाचा मो इरशाद है. लोगों ने पुलिस के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल चकाई पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. इधर चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >