ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन रहेगा जारी

हावड़ा-रक्सौल व कोलकाता-जयनगर के बीच हो रहा परिचालन

झाझा. गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निबटने के लिए रेलवे ने हावड़ा-रक्सौल व कोलकाता-जयनगर के बीच चलायी जा रही दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आगे भी जार रखने का निर्णय लिया है. ट्रेन पहले आगामी 15जून/16जून और 14जून और15जून तक ही अधिसूचित की गयी थी. उक्त स्पेशल ट्रेनें मौजूदा मार्ग, समय, ठहराव, अनुरक्षण और संरचना के अनुसार चलती रहेगी. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी दीप्तिमय दत्त ने बताया कि 03043 हावड़ा-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन (प्रत्येक शनिवार) आगामी 22 जून और 29 जून को (02 ट्रिप) तथा 03044 रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन (प्रत्येक रविवार) आगामी 23 जून तथा 30 जून को (02 ट्रिप) चलेगी. उन्होंने बताया कि 03185 कोलकाता-जयनगर समर स्पेशल ट्रेन (प्रत्येक शुक्रवार) आगामी21 जून और 28 जून को (02 ट्रिप) तथा 03186 जयनगर-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन (प्रत्येक शनिवार) आगामी 22 जून व 29 जून को (02 ट्रिप) चलेगी. उन्होंने बताया कि संबंधित स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >