चकाई में आवारा पशुओं ने एक रात में बर्बाद की धान और मकई की फसल, किसान ने लगाई मुआवजे की गुहार

Jamui Farmer Crop Damage : चकाई में अवारा पशुओं ने किसान की धान और मकई की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया. पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे और समस्या के समाधान की गुहार लगाई है.

Jamui Farmer Crop Damage : चकाई प्रखंड के सहाना कॉलोनी गांव निवासी किसान महादेव वर्मा ने बताया कि उन्होंने काफी मेहनत और लागत लगाकर धान और मकई की खेती की थी. मंगलवार रात खुले घूम रहे आवारा पशु खेत में घुस गए और देखते ही देखते पूरी फसल को चरकर बर्बाद कर दिया. सुबह जब वह खेत पहुंचे तो फसल की हालत देखकर उनके होश उड़ गए.

खेती ही परिवार की आजीविका का सहारा

पीड़ित किसान ने बताया कि खेती ही उनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत है. फसल नष्ट होने से पूरे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि खेती में लगी लागत की कुछ भरपाई हो सके.

ग्रामीण बोले, लंबे समय से बनी है समस्या

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. खुले घूम रहे मवेशी आए दिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

समाजसेवी मिथलेश राय ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पशु मालिकों को अपने मवेशियों को खुले में छोड़ने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं. साथ ही प्रभावित किसान को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उसे आर्थिक राहत मिल सके.

स्थायी समाधान की उठी मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान निकालने, प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ेगा और खेती करना और भी कठिन हो जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्याम सिंह तोमर

श्याम सिंह तोमर प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सरौन (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >