राज्य स्तरीय बालिका कुश्ती ट्रायल में भागलपुर-गोपालगंज की खिलाड़ियों का दबदबा

खेल विभाग बिहार सरकार एवं खेल प्राधिकरण बिहार राज्य के तत्वावधान में जिला प्रशासन जमुई की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय बालिका अंडर-14 एवं अंडर-17 ओपन ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई.

जमुई . खेल विभाग बिहार सरकार एवं खेल प्राधिकरण बिहार राज्य के तत्वावधान में जिला प्रशासन जमुई की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय बालिका अंडर-14 एवं अंडर-17 ओपन ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई. प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा ने किया. प्रतियोगिता में राज्यभर की छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन किया. अंडर-17 वर्ग में निक्की कुमारी (गोपालगंज), मनीषा कुमारी (भागलपुर), नीलम कुमारी (भागलपुर), नंदनी कुमारी (भोजपुर), मीनाक्षी कुमारी (भागलपुर), नंदनी कुमारी (भागलपुर), मयूरी कुमारी (गोपालगंज) और अनामिका गुप्ता ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में सलोनी कुमारी (गोपालगंज), गरिमा कुमारी (गोपालगंज), आदित्य प्रिया (भागलपुर), शिवानी कुमारी (गोपालगंज), सोनाली कुमारी (भागलपुर), पल्लवी कुमारी (मुजफ्फरपुर), गुड़िया कुमारी (गोपालगंज), राधिका कुमारी (जमुई) और सीता कुमारी (भागलपुर) विजेता बनीं. कार्यक्रम के सफल संचालन में जमुई जिले के शारीरिक शिक्षकों के साथ तकनीकी पदाधिकारी उदय कुमार तिवारी, विनय कुमार सिंह, रिपुंजय यादव, संदीप कुमार पाठक, किशोर कुमार तथा रामपूजन साहनी की अहम भूमिका रही. इसके अलावा जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के कर्मी सौरभ कुमार, मृत्युंजय कुमार, सचिन कुमार, दिनेश कुमार तथा ताइक्वांडो प्रशिक्षक मो ताल्हा अहमद भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >