अवैध वसूली करने वाले फार्मासिस्ट की सेवा समाप्त, एफआइआर का आदेश

जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने बड़ी कार्रवाई की है.

जमुई.जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने बड़ी कार्रवाई की है. अवैध वसूली से जुड़े वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए सदर अस्पताल के संविदा फार्मासिस्ट दयानंद प्रसाद की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने और उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है. जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें संबंधित फार्मासिस्ट को अनैतिक तरीके से पैसे का लेन-देन करते देखा गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तुरंत जांच के निर्देश दिये. प्रारंभिक जांच में कर्मी का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, जिसके बाद तीन सदस्यीय संयुक्त जांच समिति का गठन किया गया. जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में दयानंद प्रसाद को भ्रष्टाचार और सरकारी पद के दुरुपयोग का दोषी ठहराया. समिति की अनुशंसा के आधार पर डीएम ने सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने और संविदा समाप्त करने का निर्देश दिया. इस कार्रवाई के जरिए जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. प्रशासन की इस त्वरित पहल से जहां गलत तत्वों में हड़कंप है, वहीं आम लोगों ने इसे पारदर्शी और जवाबदेह शासन की दिशा में मजबूत कदम बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >