यातायात नियम तोड़ने वालों से वसूला जुर्माना

थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर बीते शनिवार रात सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर बीते शनिवार रात सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राशि मलिक ने बताया कि जांच अभियान के तहत पुलिस दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके डिक्की, टूल बॉक्स और आवश्यक कागजातों की बारीकी से जांच की. जांच के दौरान कई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए. ऐसे वाहन चालकों से कुल 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है. नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में अनुशासन का माहौल देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >