मैट्रिक में सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में द डेफिनेट सक्सेस संस्थान द्वारा रविवार को मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में द डेफिनेट सक्सेस संस्थान द्वारा रविवार को मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन शिक्षाविद सुभाषिनी सिंह के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर प्लस टू महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर के मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं पाठ्य पुस्तकों देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में सुलेखा कुमारी, स्नेहलता कुमारी, रिया कुमारी, अरविंद कुमार और विमान कुमार शामिल हैं. सुभाषिनी सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं सीमित संसाधन के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो खुशी की बात है. उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर समाजसेवी दीपक सिंह, देवयानी सिंह, सौरभ सिसोदिया समेत कई गणमान्य लोग और छात्र-छात्राएं मौजूद थे. कार्यक्रम के जरिये छात्रों का मनोबल बढ़ाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >