छठ घाट पर एसएसबी ने चलाया स्वच्छता अभियान

छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा गरही डैम के छठ घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया.

गरही. छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा गरही डैम के छठ घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. कमांडेंट मनीष कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को ए समवाय एसएसबी परासी के कंपनी कमांडर निरीक्षक मुकेश कुमार चुडेंवाल के नेतृत्व में इस अभियान का आयोजन किया गया. अभियान में एसएसबी ए कंपनी परासी के चंदन कुमार सिंह, नरेश कुमार यादव, नेत राम सहित सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण भी सक्रिय रूप से शामिल हुए. सभी ने मिलकर घाटों की सफाई में सहयोग दिया और छठ पूजा के लिए घाटों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के लिए भरपूर प्रयास किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >